पुरोहितों के लिए प्रार्थना

हे भले येसु, हमारे शाश्वत पुरोहित, अंतिम दिन तक तेरी उपस्थिति इस संसार में बनाये रखने, विश्व के सभी राष्ट्रों तथा जातियों के बीच, तेरे मुक्ति–कार्य को पूरा करने के लिए, तूने हममें से कुछ लोगों को, तेरी दिव्य पुरोहिताई के लिए चुन लिया है। तेरी इस असीम दयालुता एवं प्रज्ञा के लिए हम तुझे हृदय से धन्यवाद देते हैं।

हे दयालु प्रभु! हमारे पुरोहितों को पवित्र कर और उन्हें अपनी आशिष प्रदान कर। उनके मन में पुरोहिताई के उच्च विचारों को उत्पन्न कर और उनके जीवन में पुरोहितिक सदगुणों की प्रखर आभा आलोकित होने दे; ताकि वे वास्तविक रूप से ’दूसरा खीस्त’ बन सकें।

हे कृपासागर! हमारे पुरोहितों में पूर्ण ब्रह्मचर्य, सहृदय आज्ञाकारिता एवं उत्कृष्ट सेवा करने की भावना भर दे। चिंतन की मनोवृ​त्ति, भक्तिमय प्रार्थना और अगाध सांस्कारिक जीवन से परिपूर्ण, तेजस्वी आत्मिक जीवन जीने में उनकी सहायता कर।

हे मधुर येसु! उनका जीवन विश्वासी समुदाय के लिए एक आदर्श बन जाये। वे हमेशा सब लोगों के लिए तेरी कृपा के जीवंत माध्यम बन जायें।

प्रभु येसु! उनके पुरोहितिक जीवन और प्रेरितिक कार्य में अपनी आशिष बरसा; ताकि वे इस जीवन में तेरी सेवा अच्छी तरह कर सकें और मरने के बाद, तेरे साथ अनन्त काल तक तेरी महिमा गा सकें। आमेन।

Prayer List

Our Father - Lord's Prayer
Hail Mary
The Angelus
Glory Be
Apostle's Creed
സ്വര്‍ഗ്ഗസ്ഥനായ ഞങ്ങളുടെ പിതാവേ
The Memorare
എത്രയും ദയയുള്ള മാതാവേ
ത്രിത്വസ്തുതി
Hail Holy Queen
1